खबरJamshedpur-RSS : वैश्विक महामारी के दौर में पीड़त मानवता की सेवा में...
spot_img

Jamshedpur-RSS : वैश्विक महामारी के दौर में पीड़त मानवता की सेवा में जुटा आरएसएस, दवा, ऑक्सीजन, चिकित्सकीय परामर्श से लेकर भोजन तक करा रहा उपलब्ध

राशिफल

जमशेदपुर : कोरोना के संकट के इस भीषण स्थिति में संपूर्ण भारत वर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा कार्य चल रहे हैं। इसी क्रम में जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता सेवा समर्पण के साथ लगे हुए हैं। यह सेवा कार्य पिछले वर्ष भी काफी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण रहा। कोरोना के इस दूसरे चक्र में भी संघ द्वारा यह सेवा कार्य जमशेदपुर के प्रत्येक नगरों में चलाया जा रहा है। विभाग प्रचार प्रमुख आलोक पाठक ने विस्तार से सारी जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना कि इस भयावहता को देखते हुए संघ ने इस सेवा कार्य को 5 श्रेणियों में बांटा है। जिसके अलग-अलग प्रमुख और व्यवस्थापक लगे हुए हैं और यह पूरी व्यवस्था विभाग प्रचारक आशुतोष भारती की देखरेख में संपन्न हो रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ता सुरक्षा के प्रत्येक मानकों का पालन करते हुए अनवरत लगे हुए हैं। इस व्यवस्था का भरपूर लाभ समाज के हर श्रेणी के लोगों को मिल रहा है।

  1. दवा वितरण : कोरोना पीड़ित ऐसे परिवार जिसके यहां दवा लाने वाला कोई नहीं है। ऐसे परिवार उपलब्ध फोन नंबर पर फोन करके अपनी दवा मंगवा रहे हैं। इस व्यवस्था के लिए संजय सिन्हा के साथ अनेक कार्यकर्ता लगे हुए हैं। और अनेकों कठिनाईयों के बावजूद कार्यकर्ता इस कार्य को संपादित कर रहे हैं।
  2. ऑक्सीजन बैंक : ऑक्सीजन का अभाव एवं इसके अत्यधिक आवश्यकता को देखते हुए ऑक्सीजन बैंक की व्यवस्था की गई है। इसमें मरीज के चिकित्सीय परामर्श की मूल कॉपी लेकर एवं उसकी आवश्यकता को समझते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जो निशुल्क है। इसमें मात्र सिलेंडर की सुरक्षा राशि ली जाती है। साथ हीं सिलेंडर वापसी के समय सुरक्षित राशि वापस कर दी जाती है। अभी तक लगभग 200 से अधिक लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराया गया है। ऑक्सीजन बैंक की व्यवस्था विभाग के सहसंघचालक इंदर अग्रवाल के देखरेख में चलाया जा रहा है। जिसे मुख्य रूप से अरविंद कुमार 94301 11 36 28 एवं रमंत आशीष 89811 38192 अच्छी तरह से संचालित कर रहे हैं। यह काफी महत्वपूर्ण और चुनौती भरा कार्य है।
  3. भोजन व्यवस्था : कोविड-19 से संक्रमित वैसे लोग जो घर में अकेले हैं। या पूरा परिवार संक्रमित हैं। उन लोगों के यहां भोजन पैकेट पहुंचाने का भी कार्य किया जा रहा है। भोजन वितरण व्यवस्था में जमशेदपुर को चार भागों में बांटा कर चलाया जा रहा है। अब तक 350 परिवार से ऊपर मदद की गई है। चारों भागों के लिए प्रमुख नाम और उनका फोन नंबर सोशल मीडिया आदि पर उपलब्ध करा दिया गया है। इस कार्य में भी हैंड ग्लब्स, फेस शिल्ड एवं सैनिटाइजर के प्रयोग का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। लगभग 200 स्वयंसेवको के साथ चंदन कुमार (9999 61 49) जय गोपाल प्रसाद (99 13056 4393) एवं विष्णु कुमार सिंह (9199 44 1240) पूरी सतर्कता के साथ इस कार्य में लगे हुए हैं।
  4. प्लाज्मा डोनेशन : करोना से ठीक हो चुके लोगों से बात कर उनके प्लाज्मा डोनेशन की बात करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। ताकि करोना पीड़ित नको इलाज में लाभ हो सके।। इसके लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग किया जा रहा है। जिसमें प्लाज्मा डोनर का डेटाबेस भी तैयार किया जा रहा है। इसके लिए संजय कुमार (940 450 9477) एवं अमित सिंह (79 7908 0517) जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अतः संघ ऐसे सभी प्लाज्मा डोनर से आग्रह करता है कि वे अपना प्लाज्मा डोनेट करें।
  5. चिकित्सीय परामर्श : कई लोग या परिवार चिकित्सीय परामर्श से वंचित हैं। क्योंकि अस्पताल एवं क्लीनिक भरे पड़े हैं। इस चिंता को देखते हुए संघ ने अपने स्वयंसेवक डॉक्टरों की टीम बनाई है। जो समय समय पर लोगों को चिकित्सीय परामर्श उपलब्ध करा करा रहे हैं। जैसे कोविड-19कीजांच कहां होती है। अस्पताल के बेड आदि की उपलब्धता क्या है। संक्रमण में सावधानी एवं उसकी चिकित्सकीय परामर्श देते हैं। जो मरीज के चिकित्सीय पेपर को देख कर हीं देते हैं। यह व्यवस्था डॉक्टर संतोष कुमार (97080 38644) के देखरेख में चल रही है। जिसमें डॉक्टर रामनरेश शर्मा, डॉक्टर संजय जौहरी, और डॉक्टर महेंद्र प्रसाद अपनी टीम के साथ लगे हुए हैं। सारी व्यवस्था सुचारू रूप से चले इसके लिए नियमित ऑनलाइन बैठकें होती है। जिसमें नए सुझाव आदि पर विचार किया जाता है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading