
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सिमदी पंचायत के सिमदी गांव में झामुमो का पंचायत सम्मलेन आयोजित हुई। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर माहंती उपस्थित थे। विधायक ने सर्वसम्मति से चुने गए नई पंचायत कमिटी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि कमेटी के सदस्य पंचायत में पार्टी को मजबुत बनाते। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पंचायत चुनाव की तैयारी में जोरशोर से जुट जाएं। सम्मेलन में सर्वसम्मति से राजू हांसदा को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष- जयराम हांसदा, सह उपाध्यक्ष राजेश्वर महतो, सचिव- सुबोध राज, संगठन सचिव-लुगाराम बास्के, कोषाध्यक्ष- सुनील हेम्ब्रम को चुना गया। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष साहेबराम मांडी,धनंजय करुणामय, बलराम महतो,निर्मल महतो,पंकज महतो,दसरथ हांसदा,धीरेन महतो,मनोज महतो,गोबिंद हेम्ब्रम समेत अन्य उपस्थित थे।