खबरJamshedpur rural- गालूडीह में पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा का वार्षिकोत्सव आयोजित, बाहा मुर्मू...
spot_img

Jamshedpur rural- गालूडीह में पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा का वार्षिकोत्सव आयोजित, बाहा मुर्मू चुनी गयी मिस 26 जनवरी 2023

राशिफल

गालूडीह: आदिम विकास पुस्तकालय समिति चेंगजोड़ा के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस समारोह सह 51 वां वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू के नेतृत्व में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. खेलकूद प्रतियोगिता एवं टुसू मेला के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता बाबूलाल सोरेन उपस्थित थे. बाबूलाल सोरेन ने कार्यक्रम का उद्धघाटन किया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस मौके पर मिस 26 जनवरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमे देवली की बाहा मुर्मू मिस 26 जनवरी 2023 चुनी गयी. धोबनी की पूजा मुर्मू प्रथम उपविजेता जबकि जुनबनी की सुनीता टुडू द्वितीय उपविजेता रही. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच विजेता को ताज पहनाया. इसमे 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)

प्रख्यात गायिका कल्पना हांसदा ने ऑरकेस्ट्रा कार्यक्रम प्रस्तुत किया. जिसमे भारी भीड़ उमड़ी. कल्पना के कार्यक्रम पर श्रोता जमकर झूमे. इस मौके पर प्रमुख सुशीला टुडू, मुखिया फागु सोरेन, समिति के अध्यक्ष राम किशोर मुर्मू, बैजू सोरेन, शांखो मुर्मू, गोपीनाथ मुर्मू, रामसाय सोरेन, मंगल मुर्मू, दुलाल मुर्मू, दोरगा सोरेन, जुझार सोरेन, भादो मांडी, धनुराम हेम्ब्रम, दुर्गा प्रसाद दंडपात, सुदाम मुर्मू, हरिहर हेम्ब्रम समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading