खबरjamshedpur- rural-बहरागोड़ा के अंश- 26 से फुलमनी मुर्मू ने जीता चुनाव, प्रतिद्वंदी...
spot_img

jamshedpur- rural-बहरागोड़ा के अंश- 26 से फुलमनी मुर्मू ने जीता चुनाव, प्रतिद्वंदी पार्वती मुंडा को 922 वोट से किया पराजित

राशिफल

बहरागोड़ा: पंचायत चुनाव में बहरागोड़ा प्रखंड के अंश- 26 से फुलमनी मुर्मू ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीती है. फुलमनी मुर्मू ने अपने प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा को 922 वोट से पराजित किया है. चुनाव के मतगणना में दोनों में काफी रोचक मुकाबला हुआ. दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की मतगणना रिजर्ट आने तक सांसें रूकी हुई थी की दोनों में कौन जीतेगा अतंत अंत में फूलमनी मुर्मू की जीत हुई. फुलमनी मुर्मू की जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी. समर्थकों ने फूलमनी मुर्मू को माला पहनाकर स्वागत किया और जीत की बधाई दी.(नीचे भी पढे)

चुनाव में फूलमनी मुर्मू को 8630 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा को 7708 वोट मिला. चुनाव जीतने के बाद फूलमनी मुर्मू ने कहा कि यह जीत उनकी नही बल्कि क्षेत्र के जनता और समर्थकों की जीत हुई है. कहा कि जनता ने उन्हें जिस उम्मीद और भरोसे से जनता ने उन्हें अपना आशीर्वाद देकर जिला परिषद चुना है वे उनके विश्वास और भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेगी. सभी को साथ लेकर क्षेत्र का विकास करेगी.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!