Jamshedpur-rural : भाजपा चाकुलिया मंडल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

राशिफल

Chakulia : चाकुलिया भाजपा मंडल अध्यक्ष शतदल महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपाइयों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनायी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष साधन मल्लिक ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला. साथ ही सबों ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. इस अवसर पर चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, पूर्व महामंत्री संजय दास, मनोरंजन महतो, बिजय महतो, त्रिलोचन राणा, जिला आईटी सेल प्रभारी आजाद महतो, मोहन सोरेन, मुरारी सिंह, चंद्र मोहन मांडी, राजेश नमाता, सचिन पॉल, दिलीप महतो, शिशिर राणा, परमेश्वर मांडी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!