गालूडीह: गालूडीह में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया. भाजपा गालूडीह मंडल द्वारा सुभाष चौक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा ने कहा कि पार्टी के संस्थापकों की मेहनत के चलते ही आज भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थापित हुई है. भाजपा राष्ट्र निष्ठा, सिद्धांतों और विचारधारा के बल पर देश में सुशासन देने वाली विश्व की सबसे बड़ा राजनीतिक दल है.(नीचे भी पढ़े)
कार्यकर्ताओं ने भी अपने त्याग, समर्पण एवं निस्वार्थ सेवा से पार्टी को नई बुलंदियों पर पहुंचाया है. उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा करवाया, साथ ही बधाई दी. वहीं, भाजपा महामंत्री हराधन सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि वे उन सभी कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं, जिनकी बदौलत आज भाजपा अपनी बुलंदियों पर है. इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.