jamshedpur rural- माटिहाना में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर भाजपा की बैठक, मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत : लक्ष्मीकांत वाजपेयी

राशिफल

बहरागोड़ा: भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी बुथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बहरागोड़ा प्रखंड के माटिहाना पंचायत स्थित बुथ नं 181 की बैठक में भाग लेने दिल्ली से आज कोकमारा गांव पहुंचे. उनकी उपस्थिति में बुथ संख्या 181 का पुनर्गठन किया गया. 51 सदस्यीय बुथ समिति के अध्यक्ष सत्यवान पैड़ा और सचिव पुलिन पैड़ा चुने गए. बैठक को संबोधित करते हुए लक्ष्मी कांत वाजपेयी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूत राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार गरीबों के जीवन स्तर में सुधार हेतु अनेक योजनाएं चला रही है.(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने बुथ समिति को मजबूत करने और मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जनतक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया. उन्होंने बुथ समिति के सदस्यों के साथ संवाद भी किया. प्रदेश प्रभारी ने बुथ समिति के सदस्यों को ‘ हमारा बुथ- सबसे मजबूत ‘ के लक्ष्य के तहत कार्य करने का आह्वान किया. बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि बुथ समिति पार्टी की महत्वपूर्ण ईकाई है. मजबूत बुथ कमेटि के द्वारा हम लोकसभा और विधानसभा चुनावों में अच्छे परिणाम लायेंगे .उन्होंने कहा कि बुथ समिति के सदस्य लोगों को पार्टी के क्रियाकलापों से जोड़े. डॉ गोस्वामी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से राज्य की हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता को गोलबंद कर आन्दोलन करने का आह्वान किया. (नीचे भी पढ़े)

बैठक में पार्टी के प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला प्रभारी नंदजी प्रसाद, जिला संयोजक सुमन कल्याण मंडल, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री बत्स घोष , एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा और मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने भी संबोधित किया. मौके पर बूथ कमिटी के कल्याण महतो, सुनील महतो, अशोक पैरा, सत्यजीत पैरा, प्रदीप पैरा, शिवशंकर पैरा, मैना पैरा, पुतुल नायक, चंदा रानी दास, आशा लता पैरा, पूर्णिमा नायक,सम्पा नायक, संजुक्ता पैरा, सबिता पैरा, धरित्री पैरा, बृन्दावन पैरा, सुधांशु महापात्र, मुकेश पैरा, मनोज पैरा, बिद्याभूषण पैरा, मनोज राणा, पंचू बेरा, गोपाल राणा समेत अन्य उपस्थित थो.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!