खबरjamshedpur-rural : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
spot_img

jamshedpur-rural : मुसाबनी प्रखंड कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन

राशिफल

घाटशिला : राज्य में पंचायत चुनाव के तिथि की घोषणा करने, जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने, विकास कार्य को चालू करने एवं सुरदा माइंस का लीज नवीकरण कर जल्द माइंस खुलवाने की मांग समेत अन्य मांगों को लेकर को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और बीडीओ सीमा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। मुसाबनी प्रखंड कार्यालय परिसर में मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर के नेतृत्व में झारखंड सरकार की जन विरोधी एवं अहंकारी नीतियों के खिलाफ एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। धरने में मुख्य रूप से पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू और जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती उपस्थित थे। मौके पर लक्ष्मण टुडू ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार में हिम्मत नहीं है कि वो पंचायत चुनाव कराए, क्योंकि झामुमो और कांग्रेस भलीभांति जानते हैं कि उन्हें जनता खारिज कर देगी। इन दो वर्षों के कार्यकाल में इन्होंने जनता के लिए कुछ नहीं किया। ये सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। बालू, खनिज सम्पदाओं की लूट हो रही है। दो वर्षों से बंद पड़े सुरदा माइंस को खुलवाने के नाम पर ये लोग बारम्बार मजदूरों को ठग रहे हैं। (नीचे भी पढ़ें)

जिलाध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि यहां के स्थानीय विधायक एचसीएल के बंगले में बैठकर ठेकेदारों की समस्या सुनते हैं परन्तु दो वर्षों से आर्थिक संकट से जूझ रहे मजदूरों की सुध नहीं लेते। माइंस खुलवाने के नाम पर मजदूरों को ठगने का काम किया जा रहा है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्र, जिला शोशल मीडिया प्रभारी सुरेश माहली, नरेश महली, रामदेव हेम्ब्रम, किशोर कुमार सिन्हा, बबलु पातर समेत अन्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विष्णु रजक ने किया। मौके पर जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण, बिरमान लामा, डोली मुखी,अर्चना सिंह,जगमीत सिंह,बिरेंदर प्रसाद,शिबू गुहा,नीलू भट्टाचार्य,मनोज,प्रदीप कंसारी,विकास साहा,विक्रम सिंह,मिहिर पाल,सूरज लामा,अभिजीत चटर्जी, सेख फरीद, समीम,कार्तिक बेलदार, प्रद्युन गिरी समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading