घाटशिला : पूर्वी सिंहभूम जिला के बहरागोडा प्रखंड के मूलनिवासी व वर्तमान में घाटशिला में रहने वाले रणजीत कुमार मंडल के पुत्र उत्सव मंडल ने जेईई एडवांस की परीक्षा में सफलता पाकर आईआईटी खड़गपुर में दाख़िला लिया है। उत्सव मंडल के घर पहुंच कर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बधाई दी। मौके पर श्री षाड़ंगी ने उत्सव मंडल की उज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि कई तरह की चुनौतियों का सामना कर उत्सव ने यह सफलता पाई है। पूरे ग्रामीण अनुमंडल के लिए यह गर्व की बात है। भाजपाइयों ने उन्हें सम्मानित करने के लिए आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा यह क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में उन्होंने क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा इंसान के लिए सबसे बड़ा हथियार है। इससे शक्तिशाली और कुछ नहीं हो सकता और शिक्षा से ही दुनिया को बदला जा सकता है। क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई जा सकती है। जो अपनी काबिलियत पर विश्वास रखते हैं, वही अक्सर मंजिल पर पहुंचते हैं।