खबरjamshedpur-rural-चाकुलिया में पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति ने...
spot_img

jamshedpur-rural-चाकुलिया में पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राशिफल


चाकुलिया:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन सुरक्षा समिति द्वारा लिए गए निर्णय के तहत आज चौथे दिन प्रखंड के चिंयाबांधी गांव में पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में वन सुरक्षा समिति की सदस्यों ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण करने का संकल्प लिया. मौके पर संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि जंगल का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है.जंगल संरक्षण से ही जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है,जंगल के बिना मनुष्य जीवन संभव नहीं है.कहा कि आज पूरा विश्व प्रदुषण से जूझ रहा है विश्व को प्रदुषण मुक्त करना है तो हम सबको मिलकर पौधा रोपण करना होगा और जंगल संरक्षण करना होगा.कहा कि वन सुरक्षा समिति से जुड़े सभी लोग गांव गांव में जंगल के महत्व के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देकर लोगों को जागरूक कर जंगल संरक्षण के प्रति प्रेरित करें तभी जंगल का संरक्षण हो पाएगा.मौके पर राधिका महतो,सुचित्रा महतो,धनी महतो,पुष्पा महतो,सेफाली महतो,जसमी महतो,पुतुल सबर,हेमवती महतो,हराधन सोरेन,खोगेन महतो समेत अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading