jamshedpur-rural-चाकुलिया के दशरथ मुर्मू, फुलमनी मुर्मू, शिवचरण हांसदा, मंजू टुडू ने जीता मुखिया का चुनाव

राशिफल

चाकुलिया: पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के मतदान के मतगणना के तीसरे दिन मंगलवार को मतगणना शुरू होने के पूर्व ही प्रखंड के बचे पांच पंचायतों के संभावित उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ घाटशिला कॉलेज मतगणना स्थल पहुंचे. परिणाम आने तक सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की धड़कन तेज थी. चाकुलिया प्रखंड के बड़ामारा पंचायत से दशरथ मुर्मू ने चुनाव जीता. दशरथ मुर्मू को चुनाव में 983 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी पूर्व मुखिया योगेन्द्र नाथ सिंह मुंडा को 741 वोट मिला. जामुआ पंचायत से फूलमनी मुर्मू ने चुनाव जीती. चुनाव में फूलमनी मुर्मू को 883 वोट मिले वही उनके प्रतिद्वंद्वी देवीरानी हांसदा को 693 वोट मिले. कालापाथर पंचायत से शिवचरण हांसदा ने चुनाव जीता. शिवचरण हांसदा को 1472 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी चंडीचरण नायेक को 566 वोट मिला. लोधाशोली पंचायत से मंजू टुडू चुनाव जीती. चुनाव में मंजू टुडू को 1854 वोट मिला. वही उनके प्रतिद्वंद्वी सालगे मुर्मू को 945 वोट मिला. सरडीहा पंचायत से दानगी सोरेन ने मुखिया का चुनाव जीती. चुनाव में दानगी को 2152 वोट मिले वही उनके प्रतिद्वंद्वी रायमुनी टुडू को 863 वोट मिला.

spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!