Jamshedpur rural chatrakocha bidu chandan puja : आसना पंचायत के चतराकोचा बुरू में बिदु चांदान पूजा आयोजित, झारखंड के अलावा ओड़िशा व बंगाल से भी जुटे हजारों श्रद्धालु

राशिफल

गालूडीह : घाटशिला प्रखंड के आसना पंचायत अंतर्गत चतराकोचा बुरुt में बिदु चांदान की पूजा अर्चना की गई. नायके राजेश टुडू के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न हुई. पूजा में झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी. विधायक रामदास सोरेन एवं ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने भी चतराबुरू पहुंच कर विधिवत पूजा अर्चना कराई. (नीचे भी पढ़ें)

कुदाकोचा, चतराकोचा आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मुर्मू ने बताया कि चतराबुरू में पंडित रघुनाथ मुर्मू ज्ञान की तलाश में 1964 में आये थे. यहां एक सप्ताह तक तप किये थे. तभी से चतराबुरू पवित्र धार्मिक स्थल बन गया. आयोजन समिति द्वारा 2004 से चतराबुरू में बिदु चांदान की विधिवत पूजा शुरू की गयी, साथ ही कमेटी की ओर से महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और प्रमुख सुशीला टुडू ने श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया. इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण मुर्मू, सचिव सूर्य मुर्मू, कोषाध्यक्ष माधा मुर्मू, मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम, मुखिया फागू सोरेन, भुजंग टुडू, शरबत मुर्मू, भरत मुर्मू, बिश्वनाथ टुडू, दामू टुडू, शंकर मार्डी, अंता टुडू, नारायण मुर्मू, विनय मुर्मू,सिंघुराम मुर्मू, लखन मुर्मू, महारानी मुर्मू, भादो मांडी, हरिहर हेम्ब्रम, छाकूलाल मांडी समेत अनेक लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!