चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के भंडारू प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार सुबह तिरंगा यात्रा शिक्षक विष्णुपद महतो और पूर्ण चंद्र मुर्मू के नेतृत्व में निकाली। तिरंगा यात्रा में शामिल बच्चें अपने हाथों में तिरंगा झंडा लिए भारत माता की जय का नारा लगा रहे थे। विद्यालय से निकली तिरंगा यात्रा अपने पोषक क्षेत्र का भ्रमण कर वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाल कर हर घर तिंरगा झंडा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया।