खबरjamshedpur rural- मऊभंडार में कांग्रेस ने मनायी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि
spot_img

jamshedpur rural- मऊभंडार में कांग्रेस ने मनायी पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि

राशिफल

घाटशिला : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शनिवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह बीस सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्य कॉल्टू चक्रवर्ती के द्वारा मनाई गई. इस अवसर पर कॉल्टू चक्रवर्ती व कांग्रेस कार्यकर्ता ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव सह बीस सूत्री पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्य कॉल्टू चक्रवर्ती ने कहा कि पंडित नेहरू जिस समय देश के पहले प्रधानमंत्री बने उस वक्त देश के सामने कई चुनौतियां थी. देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी.(नीचे भी पढ़े)

देश अलग-अलग रियासतों में बंटे थे. रियासतों को एकजुट करने समेत अलग-अलग भाषाओं, धर्मों और जाति संप्रदाय में बंटे लोगों को एकजुट करने जैसे चुनौतियों का नेहरू ने बखूबी सामना किया. भारत को मजबूत राष्ट्र बनाने में उनकी अहम भूमिका रही. देश की तरक्की में उनके योगदान को कभी नहीं भूलाया नहीं जा सकता. इस मौके पर कन्हैया शर्मा, राजन कुमार, शंभू शरण, मानव दास, प्रमोद सिंह, कुंडल दत्ता, मुख्तार अहमद, वाहिद खान, अजय दे, किशन शर्मा समेत काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading