खबरjamshedpur-rural-देवला हांसदा बनी धालभूमगढ़ प्रखंड की प्रमुख व सुकरा मुंडा बने उप...
spot_img

jamshedpur-rural-देवला हांसदा बनी धालभूमगढ़ प्रखंड की प्रमुख व सुकरा मुंडा बने उप प्रमुख

राशिफल

धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड को निर्वाची पदाधिकारी सत्यवीर रजक और सहायक निर्वाचि पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली एवं केशव भारती के उपस्थिति में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव हुआ. प्रखंड प्रमुख के लिए दुर्गा देवी मुर्मू और देवला हांसदा दो उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ. चुनाव में देवला हांसदा को कुल 8 वोट मिला. वही दुर्गा देवी मुर्मू को कुल 4 वोट मिला. वही एक वोट को रिजेक्ट किया गया. देवला हांसदा ने 8 वोट लाकर प्रखंड प्रमुख बनी. वही उप प्रमुख पद पर सुकरा मुंडा निर्विरोध जीते है. प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा और उपप्रमुख सुकरा मुंडा को निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक ने प्रमाण पत्र देकर दोनों जन प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया. प्रखंड प्रमुख चुनाव के पूर्व सभी पंचायत समिति सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण कराया गया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading