बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने बुधवार को क्षेत्र के बारिश प्रभावित गांवों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। विगत दो दिनों से हो रही भारी बारिश से प्रभावित बहरागोड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवों का उन्होंने दौरा किया। लगातार हो रही बारिश से बड़ी संख्या में कई गांवों के कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और गांवों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। बहुलिया पंचायत स्थित रांगुनियां गांव में 6 महीने पूर्व बना पुल बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉ गोस्वामी धाधिका, बहुलिया, चित्रेश्वर, पांचाडो और रांगुनियां गांव के क्षतिग्रस्त हुए घरों में रहनेवालों से मिले और उन्हें सरकार से हरसंभव सहायता दिलवाने का भरोसा दिलाया। (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा, बड़सोल भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मानिक दास, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अमल बेरा, बड़सोल मंडल महामंत्री रामहरि कांड, बहरागोड़ा मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष बीणा पात्र, मुन्ना पाल, कार्तिक पैड़ा, बाबी घोष, जयकृष्ण पैड़ा, बसन्त कुमार भुईंया, बीरेन्द्र नाथ सेनापति, दीपक घोष, शिवशंकर श्यामल, तापस भुईंयां , पुलिन पाईकिरा, बादल देहुरी, जगत बार्सी, मोतीलाल सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।