चाकुलिया : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी देर रात चाकुलिया प्रखंड के जोड़ाम, सिमदी और खाड़बांधा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए. डॉ गोस्वामी ने राधा कृष्ण के युगल चरणों में माथा टेक कर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की. मौके पर पद्मश्री जमुना टुडू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, लखींदर कपाट, भरत पात्र, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, दिलीप महतो, परिमल दास, बनमाली दास, सुभाष राणा समेत अन्य उपस्थित थे.