खबरJamshedpur-Rural : बहरागोड़ा के मौदा गांव मे 5 दिसंबर से श्रीश्री जगन्नाथ...
spot_img

Jamshedpur-Rural : बहरागोड़ा के मौदा गांव मे 5 दिसंबर से श्रीश्री जगन्नाथ महाप्रभु का चार दिवसीय महायज्ञानुष्ठान, विधायक ने यज्ञ स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

राशिफल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के मौदा गांव में 5 दिसंबर से ग्रामीणों द्वारा चार दिवसीय श्री जगन्नाथ महाप्रभु की महा यज्ञानुष्ठान का आयोजन किया गया है। सूचना पाकर विधायक समीर महंती अपने समर्थकों के साथ गांव पहुंचकर यज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। यज्ञ स्थल पर गंदगी देखकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता और ग्रामीणों के साथ यज्ञ स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया। विधायक श्री महंती ने हाथों में झाड़ू थाम कर यज्ञ स्थल पर सफाई अभियान चलाया। विधायक ने कहा कि यज्ञ के आयोजन होने से गांव में भक्ति का माहोल बनता है और मन और वातावरण भक्ति मय बनता है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि यज्ञ के संचालक में यथा संभव सहयोग करेंगे। मौके पर आदित्य प्रधान, असित मिश्रा, रास बिहारी साव, अरुण बारीक, मुन्ना होता, आशीष गिरि, दशरथ माइती, राजू माइती, खितिष मुंडा, राजीव लेंका, अरूप गिरि समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading