खबरJamshedpur-Rural : गालूडीह : उल्दा पंचायत की उप मुखिया ने दिगड़ी गांव...
spot_img

Jamshedpur-Rural : गालूडीह : उल्दा पंचायत की उप मुखिया ने दिगड़ी गांव में निजी खर्च से करायी जलमीनार की मरम्मत

राशिफल

प्रकाश दास / गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उल्दा पंचायत के दिगड़ी गांव में महीनों से खराब पड़े दो जलमीनार की उप मुखिया आशा रानी महतो के द्वारा रविवार को अपने निजी खर्च से मरम्मत करायी गयी। पिछले कई महीनों से दोनों जलमीनार खराब पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि जलमीनार मरम्मत को लेकर संबंधित विभाग को कई बार जानकारी दी, परंतु विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की गयी। उसके बाद जलमीनार मरम्मत नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा था। उन्हें कहीं भटकना न पड़े इसलिए खराब पड़े दोनों जल मीनार की अपने निजी खर्च से मरम्मत करवायी गयी। (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो कि कुछ वर्ष पहले दिगड़ी गांव में दो जलमीनार लगाए गए थे। इसमें कुछ दिनों तक पानी सही से मिल रहा था। लेकिन दोनों जल मीनार के खराब हो जाने से कई महीनों से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। गांव के राम हेंब्रम के घर सामने लगे जल मीनार ख़राब पड़ी थी और देवब्रत सिन्हा के घर सामने लगे जल मीनार में लिकेज की समस्या थी। जिसके कारण पानी टैंक में नहीं भर पाता था। पूरा पानी बाहर बह जाता था। मरम्मत कार्य के लिए ग्रामीणों ने उप मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया है। पेयजल समस्या दूर होते देख ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। वहीं उप मुखिया ने कहा कि समाज के प्रति निस्वार्थ जनहित में कार्य कर रही हूं और आगे भी करती रहूंगी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading