jamshedpur-rural- घाटशिला बीडीओ और सीओ ने धान अधिप्राप्ति केन्द्र का किया उदघाटन, किसानों को लैंपस में धान बेचने के लिए किया जागरूक

राशिफल

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव और अंचलाधिकारी रिंकू कुमार ने संयुक्त रूप से घाटशिला लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उदघाटन किया गया.मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने ज्यादा से ज्यादा किसानों का निबंधन करने का निर्देश दिया और धान विक्रय हेतु जानकारी दी. उपस्थित कृषकों को बताया गया कि ‘उत्तम’ ग्रेड के धान बिक्री पर किसानों के खाते में 1888 रुपए +182 रुपए, बोनस=2070 रुपए और साधारण धान बिक्री पर 1868 रुपए+182 रुपए,बोनस =2050 रुपए किसानों के खाते में हस्तांतरित किया जाएगा. इस दौरान पावड़ा के कृषक गोपाल हेंब्रम द्वारा लैंपस में 8 क्विंटल 72 केजी धान बिक्री किया. मौके पर प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार बारीक, जनसेवक नीरज शुक्ला, लैंपस अध्यक्ष सांखो मुर्मू, बैंक प्रतिनिधि सनात चक्रवर्ती, लैंपस सचिव तपन मांडी अन्य सदस्य उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
spot_img

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!