घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना के तहत क्षमता विकास के लिए महिला समूह जगन्नाथपुर के आशा महिला मंडल की अध्यक्ष शांति टुडू, सचिव सुमिता सोरेन कोषाध्यक्ष रजनी मुर्मू समेत 15 सदस्यों को दलहन व तेलहन खेती का प्रशिक्षण दिया गया. महिला समूह को दलहन और तिलहन फसलों की तकनीकी ज्ञान और कौशल प्रदान करते हुए खेती करने की विधि की जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई. इसके लिए सिंचाई के साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति को कैसे बढ़ाया जाए,ताकि इसकी उपज में कैसे बढ़ावा हो सके. खाद में यूरिया के साथ साथ इनके जड़ों को मजबूती प्रदान करने के लिए किस तरह के खाद का उपयोग किया जाए, इसके लिए कितना तापमान और कितनी नमी की जरूरत है. इन सब बातों को विस्तार पूर्वक बताया गया. इसके अलावा महिला समूह के प्रत्येक महिला सदस्यों को कृषि तकनीकों के ज्ञान के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया. महिला समूह को प्रशिक्षण बीटीएम चाकुलिया बोधादित्य हांसदा ने प्रशिक्षण दिया. प्रशिक्षण के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी पतित पावन घोष, सहायक तकनीकी प्रबंधक दिलेश्वर महतो ,सहित कृषक खेलाराम मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे.
jamshedpur-rural-घाटशिला में महिला कृषक समूह को दलहन व तेलहन खेती की दी गयी जानकारी, आत्मनिर्भर बनने के लिए किया गया प्रेरित
[metaslider id=15963 cssclass=””]