Jamshedpur rural ghatshila tilka manjhi jayanti : घाटशिला के एदलबेड़ा आंगा मार्शल स्पोर्टिंग क्लब ने मनायी बाबा तिलका मांझी की जयंती, ग्रामीणों ने बाबा तिलका मांझी को अर्पित की श्रद्धांजलि

राशिफल

गालूडीह : घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचित्ती पंचायत अंतर्गत एदलबेड़ा गांव स्थित आंगा मार्शल स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में शनिवार को बाबा तिलका मांझी की जयंती मनायी गयी. इसमें आयोजन कमेटी के सदस्यों ने बाबा तिलका मांझी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये. वहीं मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि बाबा तिलका मांझी भारत मां के सच्चे सपूत थे. वे कुशल संगठनकर्ता थे, जिनके बलिदान ने स्वतंत्रता आंदोलन का सूत्रपात किया. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि ग्रेजों के अन्याय के खिलाफ विद्रोह किया. उन्होंने कहा कि आजाद भारत बाबा तिलका मांझी का सदैव ऋणी रहेगा. इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. मौके पर मुखिया वैद्यनाथ मुर्मू, पंसस सुमित्रा सोरेन, उप मुखिया रांवदे सोरेन, ग्राम प्रधान सुनाराम सोरेन, बिश्वनाथ गोराई, चंद्राय मुर्मू, खुदीराम हांसदा, अंता सोरेन, दुला सोरेन, धीरेन मांडी, विकास हांसदा,परमेश्वर सोरेन,मेघराय मुर्मू,सिरू मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, जगदीश मुर्मू, मंगल मुर्मू, रमेश मांडी, भादो मांडी, युगल चंद्र मांझी सह अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!