जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के राजदोहा गांव के बाड़ेघूट्टू में आयुर्वेदिक हर्बल हेल्थ सेंटर की दूसरी यूनिट खुली. जिला परिषद् अध्यक्ष बारी मुर्मू व पोटका के जिला परिषद सदस्य हिरण्यमय दास ने फीता काट कर केंद्र का उद्घाटन किया. इस नये कीवा आयुर्वेदिक हेल्थ सेंटर की एजेंसी का संचालन अंजली मुर्मू को सौंपा गया है.क्षेत्र की मुखिया अनिता मुर्मू ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि कीवा आयुर्वेदिक हर्बल सेंटर द्वारा गांव के लोगों को रोजाना इस्तेमाल होने वाले कीवा के उत्पाद एक के साथ एक फ्री दिये जाते हैं, जिसके कारण ग्रामीण इसके उत्पादों को पसंद कर रहे हैं. (नीचे भी पढ़े)
इसके पूर्व कीवा कंपनी की ओर से कीवा एनेलाइजर मैग्नेटिक मशीन द्वारा निःशुल्क शारीरिक जांच कर लोगों को उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी दी गई.उद्घाटन समारोह में पोटका अंचलाधिकारी इम्तियाज अहमद, एलआरडीसी रवींद्र गगराई, पूर्णिमा नेत्रालय से आईं डॉ संस्कृति सिंह, पोटका हल्का कर्मचारी सुरेश राम, भाटिन के मुखिया राम सोरेन, सामाजिक कार्यकर्ता खेलाराम मुर्मू, मुखिया अनिता मुर्मू, टोला प्रधान सुपाई टुडू, जितेंद्र श्रीवास्तव, अंजली मुर्मू समेत काफी संख्या में राजदोहा गांववासी शामिल रहे.