खबरJamshedpur-Rural : बहरागोड़ा में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ खेतों में...
spot_img

Jamshedpur-Rural : बहरागोड़ा में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ खेतों में दिया धरना, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा-किसानों के साथ अन्याय करना बंद करे हेमन्त सरकार

राशिफल

बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि राज्य की हेमन्त सोरेन सरकार किसानों के साथ लगातार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है। 6 महीने बीत जाने के बावजूद किसानों अपने धान विक्रय की राशि प्राप्त नहीं हुई है। डॉ गोस्वामी शुक्रवार को बहरागोड़ा के साकरा गांव के खेतों में पार्टी द्वारा किसानों के समर्थन में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। डॉ गोस्वामी पार्टी कार्यकर्ताओं तथा किसानों के साथ धरना पर बैठे। डॉ गोस्वामी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। 50 हजार रुपये तक की ॠण माफी का अभी तक क्रियान्वयन नहीं हुआ। खरीफ फसल, विशेष कर धान बुआई का समय प्रारंभ हो गया है, परन्तु लैम्पसों में पर्याप्त मात्रा में बीज एवं खाद उपलब्ध नहीं है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि सरकार से मांग की गयी है कि किसानों की जमीन के कागजात को शीघ्र आनलाइन करायें, ताकि कोई किसान धोखाधड़ी का शिकार न बने। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने सभी किसानों के खेतों की मिट्टी का परीक्षण कराने का भी आग्रह किया। डॉ गोस्वामी ने सरकार से बुजुर्ग किसानों के वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति जल्द करने का आग्रह किया। किसानों ने डॉ गोस्वामी से कृषि संबंधी विभिन्न समस्याओं के निराकरण में मदद् करने का आग्रह किया। धरना में जमशेदपुर महानगर के पूर्व अध्यक्ष बिनोद सिंह, भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री बाप्टु साव, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष, प्रदेश प्रवक्ता विजय तिवारी, जिला प्रभारी सदानंद महतो, भाजपा बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, मंडल महामंत्री भक्तिश्री पंडा व उत्पल पैड़ा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गौतम बासुरी, महामंत्री निर्मल जेना, जिला मंत्री ब्रजेश मिश्रा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमकांत भुइया, जिला मंत्री सुमंत होता, जिला कोषाध्यक्ष कुणाल सीट, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बीणा पात्र, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, जिला महामंत्री कवीन्द्र कुन्डु, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मुन्डा, महामंत्री संकाई किस्कू, भाजपा नेता मनोज पाल, देवी प्रसाद दुबे, बिमान जेना, माधव पाल, राकेश पाल, पार्थ झा, स्वरूप पाणिग्राही, दीपक घोष, टिंकू मंडल, विकास सिंह समेत कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading