घाटशिला: घाटशिला भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस मनाया गया. भाजपाइयों ने मऊभंडार स्थित बिरसा चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर सभी ने भगवान बिरसा मुंडा अमर रहे के नारे लगाए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. घाटशिला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला और उन्हें अपना आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही.
मुसाबनी में भी भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
मुसाबनी में मंडल महामंत्री विष्णु रजक के नेतृत्व में भाजपाइयों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर मुसाबनी 1 नंबर स्थित बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भाजपाइयों ने श्रद्धांजलि दी. घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा देशभक्त थे. कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता के लिए जल जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी और ब्रिटिश सत्ता को अपने आंदोलन से घुटनों पर ला दिया. उन्होंने कहा कि आज धरती आबा के मार्ग पर चलकर हर वर्ग के हक की लड़ाई लड़ना ही उन्हें असली श्रद्धांजलि होगी. कहा कि आज सभी लोग भगवान बिरसा मुंडा को अपना आदर्श मानकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लें तभी राज्य और समाज का विकास होगा.मौके पर समरनाथ मुखर्जी,बिरमान लामा,सुरेश माहली,बीजू मिश्रा,लखन मुर्मू,रामु चटर्जी,अभिजीत चटर्जी,गौरव किस्कू,राहुल नामता,सुनील गागराई,सोमा महतो,चौधरी उमेश सिंह,मंटु प्रजापति, ओम प्रकाश शर्मा,मोहन मुंडा समेत अन्य उपस्थित थे.