पटमदा : पटमदा प्रखंड पंचायत खेडुवा के गांव भादूबेड़ा के सिधू सरना क्लब के फुटबाल टीम को झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू के द्वारा फुटबॉल जर्सी सेट दिया गया एवम भादूबेड़ा गांव के ही सुनील मुर्मू के पिता का विगत दिनों निधन हो गया था. इसकी सूचना पंचायत समिति के सदस्य कुनमी मुर्मू द्वारा के झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता महाबीर मुर्मू दिया गया. तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर श्राद्धकर्म के लिए सुखा राशन देकर सहयोग किया. जिसमे चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, आटा, सरसो तेल, सर्फ एवम सभी प्रकार के मसाला दिया गया. इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा खिलाड़ियों और आम जनता के साथ है. (नीचे भी पढ़ें)
किसी प्रकार का सुख-दुख में याद करेगा. उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा आपके साथ है.
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू झामुमो नेता सुभाष कर्माकर पंचायत समिति सदस्य कुनामी मुर्मू ग्राम प्रधान ज्योति सिंह, मुखिया गंगाधर सिंह, वार्ड मेंबर सरस्वती हेंब्रम चंदन सिंह, सुनील मुर्मू, अनिल मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, अंजली मुर्मू, चांदमनी मुर्मू, फुलमुनी मुर्मू, मनोज तांती, रॉकी सिंह, करन कालिंदी आदि उपस्थित थे.