खबरJamshedpur-Rural : झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने श्राद्ध कर्म में की मदद
spot_img

Jamshedpur-Rural : झामुमो नेता महाबीर मुर्मू ने श्राद्ध कर्म में की मदद

राशिफल

गालूडीह : बाघुड़िया पंचायत के हलुदबनी गांव के धरमू मुर्मू के माता सिंगो मुर्मू का कुछ दिन पूर्व देहांत हो गया था। देहांत होने की सूचना मार्शल मुर्मू के द्वारा झामुमो नेता महाबीर मुर्मू को दिया गया। सूचना को संज्ञान में लेकर महाबीर मुर्मु शोकाकुल परिवार से मिलने शनिवार को हलुदबनी गांव पहुंचे। परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर श्राद्ध कर्म के लिए खाद्य सामग्री चावल, दाल, आलू, प्याज, नमक, आटा, सरसों तेल, चना, मसाला आदि देकर सहयोग किया। (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया जब कभी किसी प्रकार का सहयोग का जरूरत होगा। झामुमो सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। उसके बाद चाडरी गांव के 74 वर्षीय सुकुरमुनी टुडू से मिलने उनके घर गए। बता दें कि सुकुरमुनि टुडू का वोटर कार्ड एवं आधार कार्ड में अलग-अलग नाम दर्ज होने के कारण सरकारी लाभ से वंचित है। उन्होंने कहा कि नाम को सही करवाकर सरकारी लाभ दिलाने प्रयास करूंगा।इसके साथ ही उनको तत्काल कंबल भी दिया गया। मौके पर दुर्गा मुर्मू, जवाहर लाल मुर्मू, फूलचंद टुडू, पवन टुडू ,मनोज तांती, रॉकी सिंह, करन कालिंदी उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading