खबरjamshedpur-rural-झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर महंती को मीडिया पैनल सदस्य नियुक्त होने...
spot_img

jamshedpur-rural-झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर महंती को मीडिया पैनल सदस्य नियुक्त होने पर किया स्वागत, हेमंत के नेतृत्व में होगा राज्य का विकास : समीर

राशिफल

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा के नेताजी शिशु उद्यान में झारखंड मुक्ति मोर्चा बहरागोड़ा झामुमो सह बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा की अध्यक्षता में झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट से पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति ,पिछड़ा वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण प्रखंड के सभी पंचायतों में संगठन विस्तार एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की विषयों पर गंभीर चिंतन – मंथन किया गया. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती उपस्थित थे. उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पार्टी एवं सरकार के हित में प्रेस मीडिया पर बेबाकी से बोलने एवं अपनी बात रखने के लिए पैनल के सदस्य नियुक्त होने पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक समीर महंती को माला पहनाकर स्वागत किया. साथ में जल्द ही 1932 खतियान बार के स्थानीय नीति कैबिनेट से पारित होने पर प्रखंड स्तर पर भव्य आभार यात्रा निकालने को लेकर चर्चा हुई.(नीचे भी पढ़े)

प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर 1932 खतियान पर लोगों को जागरूक करने अब सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालने पर सहमति बनी. मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो,बीस सूत्री सह प्रखंड अध्यक्ष असिता मिश्रा,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेन हांसदा,केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान,ललित मांडी,सचिव गुरुचरण मांडी,उप प्रमुख मुन्ना होता,उपाध्यक्ष मदन मन्ना,नव कुंवर,गौरीशंकर महतो,रासबिहारी साव,अरुण बारीक,खितिष मुंडा,सुमित माईति,मुखिया राम मुर्मू,मुखिया विधान चंद्र मंडी,मुखिया प्रतिनिधि चैतन मुंडा,मो साबिर,बिशु ओझा,धोनू साव,बीस सूत्री सदस्य सुधांशु सीट, मार्शल बास्के, बुधुराम मुर्मू, मेघराय हेंब्रम, बिनोद बागल, समित्र ओझा, लालमोहन मुर्मू, सुनील सोरेन,अशोक नायक, निर्मल दे, बुद्धदेव साव, जगदीश साव,आशीष नायक,सुभाष दलाई समेत अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading