खबरJamshedpur rural love story : गालूडीह के पहाड़पुर में प्रेमिका के घरवालों...
spot_img

Jamshedpur rural love story : गालूडीह के पहाड़पुर में प्रेमिका के घरवालों ने प्रेमी की कर दी पिटाई, बाद में पुलिस के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में बनी सहमति, लड़का-लड़की साथ रहेंगे, दोनों की करा दी जायेगी शादी

राशिफल

गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव के सामने शनिवार को एक प्रेमी जोड़े पर लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने हमला कर लड़के के साथ मारपीट की. ग्रामीणों द्वारा सूचित किये जाने पर गालूडीह पुलिस बड़बिल गांव पहुंची एवं प्रेमी युगल को थाना लायी. इसके बाद दोनों के परिवारों को भी थाना बुलाया गया जहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद फैसला हुआ कि लड़की लड़के के पास ही रहेगी. कुछ दिन बाद सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दोनों की शादी करा दी जायेगी. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी के अनुसार गालूडीह थाना क्षेत्र के बाघुड़िया गांव निवासी करिया टुडू का पुत्र सुनाराम टुडू एवं धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के तिलाबनी निवासी मंगल मुर्मू की पुत्री छिता मुर्मू के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. लड़की कुछ दिनों से अपने प्रेमी के घर में ही रह रही थी, हालांकि लड़की वाले इस शादी के खिलाफ थे. इसका कारण यह था कि लड़का पढ़ा-लिखा नहीं है, जबकि लड़की पीजी फाइनल ईयर की छात्रा है. वहीं, सुनाराम टुडू ने बताया कि दोनों बालिग हैं. लड़की अपनी मर्जी से उसके साथ रह रही थी. शनिवार को सुनाराम टुडू बाजार गया था तभी लड़की के परिजन आकर लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने लगे. खबर मिलने पर लड़का बड़बिल पहुंच गया, जहां लड़की के परिजनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading