चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बेंद पंचायत के आमडांगरा निवासी भादु मुर्मू के दो पुत्र चन्द्रमोहन मुर्मू और मकरा मुर्मू विगत कई दिनों से बीमार है. आर्थिक कमी के कारण भादु मुर्मू दोनों पुत्रों का इलाज नही करा पा रहे थे. सूचना पाकर बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती गांव पहुंचकर भादु मुर्मू से मिलकर दोनों पुत्रों की स्वास्थ्य की जानकारी ली. विधायक ने दोनों पुत्रों के उपचार कराने के लिए नगद रुपये, राशन, कंबल देकर आर्थिक सहयोग किया. इस अवसर पर राहुल महतो, बयाल किस्कु, अमीर पोलाई, रूपा दास, मिथुन महतो, लखन मांडी समेत अन्य उपस्थित थे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]