गुड़ाबांदा: वैश्विक कोरोना महामारी के तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए सांसद विद्युत वरण महतो ने इसबार अपने सांसद निधि से 2 मोक्ष वाहन और 5 एंबुलेंस स्वीकृति प्रदान किये हैं. सांसद के पुत्र युवा समाजसेवी कुणाल महतो ने उन्हीं 5 एंबुलेंस में से एक एंबुलेंस क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और भाजपा नेताओं के मौजूदगी में गुड़ाबांदा प्रखंड में स्थित बनमाकड़ी के कल्याण अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सनातन सोरेन को समर्पित किया. कुणाल महतो ने कहा कि माकड़ी अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध होने पर ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीण और मरीजों को काफी सहूलियत होगी. कहा कि पूर्व में एंबुलेंस नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. (नीचे भी पढ़े)
ग्रामीणों की परेशानियों से अवगत होकर सांसद ने क्षेत्र के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराया है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य बेलबती मुर्मू, उपप्रमुख देवदत्त गिरी, बनमाकड़ी पंचायत के मुखिया मगसली देहुरी, आंगारपाड़ा पंचायत के मुखिया सुगदा मार्डी, भाजपा जिला मंत्री गौर पात्र, गौरव पुष्टि, मंडल महामंत्री, मनोज बासुरी, मंडल उपाध्यक्ष गुरूचरण मांडी, चांदराय हांसदा, मंडल मंत्री दिजेन प्रधान, दयाल मंडल, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सपन पातर, एसटी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुरूचरण मुंडा, महामंत्री सुखदेव सिंह,ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष देवाशीष करण, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बुद्धेश्वर मुंडा, महामंत्री प्रवीर पात्र, रामदास सोरेन, किसान मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर साव, बनमाकड़ी पंचायत के पूर्व मुखिया शिवशंकर बासुरी,दिनेश साव, धुर्व बासुरी, शत्रुघ्न नायक, ग्राम प्रधान बलराम बारिक, देवीलाल बेरा, श्यामपदो, मनोज जाना, अस्पताल में कार्यरत सभी डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.