Home खबर

Jamshedpur-Rural-Musabani : मुसाबनी भाजपा मंडल कमेटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को जयंती पर दी श्रद्धांजलि

Musabani : मुसाबनी भाजपा मंडल अध्यक्ष तुषार कांत पातर की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी तसवीर पर माल्यार्पण कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सौरभ चक्रवर्ती, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को उससे से प्रेरणा लेने और उनके बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया.

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहें, भाजपा जिंदाबाद का नारा लगाया. इस अवसर पर कैलाश मेहता, समरनाथ मुखर्जी, ग्राम प्रधान राम मुर्मू, नरेश माहली, बीरमान लामा, सुरेश माहली, बिष्णु रजक, बीजू मिश्रा, राखो नमाता, सूरज लामा, पोरमा बांनरा, परमेश्वर हांसदा, साकेत अग्रवाल, सुरेश चौधरी, मिहिर पाल, सपन सिन्हा, बीरेंद्र सिंह, जगमीत सिंह, बिनोद अधिकारी, प्रदीप विषई समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version