

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की गोपालपुर पंचायत के नेकड़ागूंजी गांव का ट्रांसफॉर्मर जल गया था. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रहा थी. पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू ने मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू को समस्या से अवगत कराकर जल्द ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग की. मुर्मू ने सांसद विद्युत वरण महतो को गांव की समस्या से अवगत कराकर ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराने की मांग की. सांसद महतो ने त्वरित पहल करते हुए विभाग से संपर्क कर ट्रांसफॉर्मर बदलने का निर्देश दिया. जिसपर विभाग ने शनिवार को पूर्वांचल के किसानों के लिए नया 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध करवाया. जिसका उद्घाटन मुखिया राम मुर्मू और गोपालपुर के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़ कर किया. गांव में नये ट्रांसफॉर्मर लगने से ग्रामीणों में हर्ष व्याप्त है. ग्रामीणों ने सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर भाजपा नेता मिहिर दत्त, लिपु गिरि, विश्वजित राना, कृष्णो मन्ना, स्वपन कर, खोकन पातर, मोतीलाल पातर, सुकांन्ती पातर, प्रोमोद कुमार मुर्मु, हेम मूर्मु, विरेन मुर्मु, अजित पातर, रवी हांसदा, हरीशंकर मुर्मु, आदि उपस्थित थे.
