चाकुलिया : चाकुलिया के अग्रेसन सभागार में रविवार को अखिल भारतीय संताली लेखक संघ एवं होलोङगाड़ा पत्रिका परिवार के तत्वाधान में एक दिवसीय साहित्य सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें साहित्य अकादेमी नई दिल्ली से साहित्य पुरष्कार विजेता को सम्मानित किया गया. निरंजन हांसदा साहित्य अकादमी विजेता, सोभा हांसदा बाल साहित्य पुरस्कार विजेता और चंद्रमोहन किस्कू बाल साहित्य विजेता को संघ की ओर से सम्मानित किया गया। (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की अगली कड़ी में साहित्य सम्मेलन हुआ। इसमें सोमनाथ बेसरा, भुजंग टुडू, मोहन चंद्र बास्के, संपादक होलोङगाड़ा मदन मोहन सोरेन, संयोजक, साहित्य अकादमी नई दिल्ली, सालखु मुर्मू, लखन किस्कू, अध्यक्ष,आयसोवा, झारखंड, दिजोपद हांसदा, महासचिव, आयसोवा पश्चिम बंगाल सुभाषचंद्र मांडी, अध्यक्ष, आयसोवा, झारखंड, शंकर सोरेन, महासचिव, आयसोवा,झारखंड ने संताली भाषा साहित्य पर विस्तृत जानकारी साझा की। (नीचे भी पढ़ें)
कार्यक्रम की अध्यक्षता मनिक हांसदा ने की. कार्यक्रम में मिशन ओल चिकि 2025 को सफल संचालन एवं लक्ष्य को हासिल करने के उद्देश्य से भुजंग टुडू की अध्यक्षता में सत्र संचालन किया गया। जिसमें धरम मुर्मू, जितेन्द्र नाथ हेम्ब्रम, रजनीकांत मांडी ने वक्तव्य रखा. सम्मेलन में युवाओं के लिए कविता पाठ का सत्र भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर महेंद्र हांसदा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में रामजीत बास्के, डोमन हांसदा, श्रीनाथ मुर्मू, कालीदास मुर्मू, होपन सोरेन, स्वरूप मुर्मू, हरिपद मांडी, मनिक मुर्मू, मालोती सोरेन, मानसिंह माझी, डोमन माझी, पृथ्वीनाथ हांसदा, गीत हांसदा,सलमा मुर्मू, जस्मी हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे।