चाकुलिया: पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतगणना के दुसरे दिन चाकुलिया प्रखंड के अंश- 24 से जिला परिषद सदस्य पद पर चुनाव लड़ी रायदे हांसदा अपने प्रतिद्वंद्वी झामुमो समर्थित प्रत्याशी राईमुनी सोरेन से 7वें चक्र तक बढ़त बनाए रखा है. वही बहरागोड़ा प्रखंड के अंश 26 से फूलमनी मुर्मू अपने प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा से आगे चल रही है. चाकुलिया अंश 24 से 6 चक्र में रायदे हांसदा को 3382 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी राईमुनी सोरेन को1835 वोट मिला. 7वें चक्र में रायदे हांसदा को 7431 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी राईमुनी सोरेन को 2844 वोट मिला है. बहरागोड़ा के अंश 26 के प्रत्याशी फुलमनी मुर्मू को 8वें चक्र तक 8138 वोट मिला वही उनके प्रतिद्वंद्वी पार्वती मुंडा को 6234 वोट मिला है.