चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की तीन पंचायतों में निर्वाची पदाधिकारी के देखरेख में पंचायत के उप मुखिया का चुनाव किया गया. सरडीहा पंचायत से निर्विरोध सांवते बेसरा उप मुखिया चुनी गयी. मौके पर निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित सीओ जयवंती देवगम ने प्रमाण पत्र दिया. वही लोधाशोली पंचायत में बिजो मुर्मू और सीता मुनि के बीच चुनाव हुआ. जिसमे बिजो मुर्मू को 6 वोट मिला. वही सीता मुनी को 5 वोट मिला. बिजो मुर्मू को पंचायत के उप मुखिया के रूप में चुनाव हुआ. वही कालापाथर पंचायत में निर्विरोध रानी हांसदा को उप मुखिया के रूप में चुनाव किया गया. दोनों उप मुखिया को निर्वाची पदाधिकारी के रूप में उपस्थित बीडीओ देवलाल उरांव ने प्रमाण पत्र दिया.