खबरJamshedpur-rural : चाकुलिया गौशाला में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अन्त्योदय...
spot_img

Jamshedpur-rural : चाकुलिया गौशाला में मनी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, अन्त्योदय के मार्ग पर कार्य कर रही है मोदी सरकार : डॉ दिनेशानंद गोस्वामी

राशिफल

चाकुलिया : भाजपा चाकुलिया मंडल के तत्वावधान में चाकुलिया के गौशाला सभागार में पं दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने की। समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी थे। डॉ गोस्वामी ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। समारोह को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक और कुशल संगठनकर्ता थे। गरीब को केन्द्रित कर और गरीब के जीवन स्तर में सुधार हेतु उन्होंने अंत्योदय का मार्ग दिखलाया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार अन्त्योदय के विचार को साकार कर रही है। गरीब, किसान, मजदूर और कारीगरों के जीवन स्तर में सुधार हेतु मोदी सरकार अनेकानेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम चला रही हैं। किसानों के हित में सरकार प्रति वर्ष अनाज के न्यूनतम समर्थन मूल्यों में वृद्धि कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत केन्द्र सरकार किसानों को कृषि कार्य हेतु 6 हजार रुपये प्रति वर्ष सहायता राशि प्रदान कर रही है। किसानों को उपज का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए ई-मार्केटिंग की व्यवस्था की जा रही है। मोदी सरकार ने देश में 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को स्वच्छ ईंधन हेतु गैस सिलेंडर प्रदान किया है। (नीचे भी पढ़ें)

डॉ गोस्वामी ने कहा कि जहां अधिकांश राजनैतिक दल परिवारवाद और भ्रष्टाचार के दलदल में सिमटे हुए हैं, वहीं भाजपा राष्ट्रवाद और प्रखर देशभक्ति के उदघोष के साथ सम्पूर्ण समाज को साथ लेकर कार्य कर रही है । अयोध्या में श्री राम मंदिर का शिलान्यास और जम्मू-कश्मीर में धारा 370 निरस्त कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन आकांक्षाओं को पूरा किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुरूप प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत भारत विकसित हो रहा है। समारोह में पद्मश्री यमुना टुडू, जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, नगर पंचायत अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुमित लोधा, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, भाजपा नेता दिनेश सिंह, भरत झुनझुनवाला, गोपन परिहाड़ी, रामस्वरूप यादव, मनोरंजन महतो, चन्द्रमोहन मांडी, प्रशांत मल्लिक, मोहन सोरेन, संजय दास, बलराम दास, दिलीप महतो, विजय महतो, देवाशीष मंडल समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading