खबरjamshedpur rural- चाकुलिया जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गालूडीह...
spot_img

jamshedpur rural- चाकुलिया जाने के क्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का गालूडीह में भव्य स्वागत

राशिफल

गालूडीह: रविवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा चाकुलिया जाने का क्रम में गालूडीह रुके. इस दौरान भाजपा मंडल गालूडीह के कार्यकर्ताओं से मिले. सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा बस स्टैंड के पास फूलों की माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया. बता दें कि चाकुलिया के स्वामी विवेकानंद आईटीआई में निर्मित 100 बेड वाले अनुसूचित जनजाति छात्रावास का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

इस स्वागत समारोह में महामंत्री हराधन सिंह , मंडल अध्यक्ष अमरदीप शर्मा, रामजीत मार्डी, राजा राम महतो, राजेश साह, दीपेश शर्मा, विश्वजीत पांडा, अजय अग्रवाल, समीर शी, दिनेश साहू, गोपाल पटनायक, दीपू शर्मा, मोचीराम गिरी, खेलाराम मुर्मू, स्वप्न पाल,समीर शी, शंकर कर्मकार, दुलाराम टुडू, अनिल अग्रवाल, राम चन्द्र शर्मा, अजय अग्रवाल, नादू लाल आदि उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!