खबरJamshedpur rural - घाटशिला में भाजपा का सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला...
spot_img

Jamshedpur rural – घाटशिला में भाजपा का सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

राशिफल

घाटशिला : घाटशिला के एक होटल में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सौरव चक्रवर्ती के अध्यक्षता में शनिवार को बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत जिला के पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री के साथ बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित किया गया. जिसमे मुख्य रूप से घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, बूथ सशक्तिकरण अभियान के जिला प्रभारी कालीचरण सिंह, पूर्व प्रत्याशी लखन मार्डी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश साव, सरोज महापात्र शामिल हुए. सशक्तिकरण कार्यशाला में बूथ मजबूती एवं सशक्त करने पर चर्चा हुई. जिसमे 26 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मंडल प्रवासी द्वारा अपने अपने आवंटिक मंडलों में प्रवास करना है एवं शक्तिकेंद्र के संयोजक एवं बूथ कमेटी के साथ सशक्तिकरण अभियान के निमित बैठक करना है. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में जिला महामंत्री हराधन सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, संजय अग्रवाल, जिला मंत्री संजय तिवारी, गौर चंद्र पात्र, विनोद सिंह, सुरेश माहली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माला दे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंगलाल महतो, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष साकेत अग्रवाल, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष महादेव बैठा, मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, तुषार कांत पातर, बिमल कालिंदी, अमरदीप शर्मा, मुकेश भकत, राजकुमार कर, शतदल महतो, बिमल कालिंदी, दिलीप पुराण, बेहुला नायक, रविंद्रनाथ गांतत, गुरुचरण राजवाड़ समेत अन्य लोग मौजूद थे. बूथ सशक्तिकरण अभियान के प्रदेश द्वारा जिले के सभी मंडल के प्रवासी तय किया गया है. घाटशिला मंडल – डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, मुसाबनी मंडल – कुणाल षड़ंगी, गालूडीह मंडल – लक्ष्मण टुडू, बहरागोड़ा मंडल – सौरभ चक्रवर्ती, डुमुरिया मंडल – सरोज महापात्र, धालभुमगढ़ मंडल – चंडी चरण साव, चाकुलिया मंडल – दिनेश साव, बढशोल मंडल – सुमन कल्याण मंडल, दामपाड़ा मंडल – हराधन सिंह, जादूगोड़ा मंडल – बबलू प्रसाद, गुड़ाबंदा मंडल – गुरुचरण राजवाड़, श्यामसुंदरपुर मंडल – देवदत साहू को जिम्मेवारी दी गयी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!