खबरJamshedpur-Sad-News : गुरु नानक स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह नहीं रहे, अंतिम...
spot_img

Jamshedpur-Sad-News : गुरु नानक स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह नहीं रहे, अंतिम संस्कार रविवार को

राशिफल

जमशेदपुर : गुरु नानक मिडिल स्कूल के हेडमास्टर तथा विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े सरदार हरजीत सिंह नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद शनिवार की शाम तकरीबन 4:45 बजे उनका निधन उमा हॉस्पिटल हाईवे में हो गया। उनके पार्थिव देह को टीएमएच में रखा गया है। रविवार की दोपहर 12:00 बजे भुईयाडीह स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जायेगा।इससे पहले साकची गुरुद्वारा साहिब में अरदास होगी। (नीचे भी पढ़ें)

उनके निधन पर तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, साकची कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह, महासचिव सरदार शमशेर सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, अल्पसंख्यक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केके मिश्रा, शिक्षक नेता अरुण शर्मा, झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सरदार गुरदेव सिंह राजा, पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, पूर्व प्रधान सुरजीत सिंह छित्ते, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान गुरमुख सिंह सीजीपीसी संचालन समिति के भगवान सिंह, सुरजीत सिंह, गुरु नानक हाई स्कूल के प्रभारी हेड मास्टर और बारीडीह गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान कुलविंदर सिंह साकची स्थित घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। इनके अनुसार हरजीत सिंह का निधन सिख कौम के लिए और खासकर शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति है। हरजीत सिंह के अनुज एवं साकची गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता परमजीत सिंह काले और भाजपा नेता अमरीक सिंह मिक्के एवम बेटे अभिराज सिंह ने बताया कि रविवार की दोपहर 12 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading