
जमशेदपुर : रविवार को जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जमशेदपुर पहुंची हिन्दू शेरनी साध्वी सरस्वती दीदी दोपहर का भोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कृष्णा शर्मा काली के आवास पर किया। इस दौरान काली शर्मा के माता-पिता ने साध्वी सरस्वती दीदी का फूलों का गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर काली शर्मा परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।
