जमशेदपुर: साकची गुरुद्वारा चुनाव में एक नया समीकरण देखने को मिल रहा है. जहां पिछली कमेटी के कुछ दिग्गज और तीन पूर्व प्रधान के साथ जुड़ने से निशान सिंह आत्मविश्वास से लबरेज जीत का दावा कर रहे हैं. सोमवार को प्रत्याशी निशान सिंह ने साथियों संग सिखों के लोकप्रिय युवा नेता अमरप्रीत सिंह काले से मिलकर उनसे विचार-विमर्श किया और उनसे अपने चुनावी घोषणा पत्र के बिंदुओं पर उनकी राय भी ली.इससे पूर्व निशान सिंह गुट ने कालीमाटी रोड का दौरा करते हुए अपने पक्ष में वोट डालने की अपील वोटरों से की. इस दौरान साबका (पूर्व) प्रधान अवतार सिंह फुर्ती, सरदार महेन्द्र सिंह, सुरजीत सिंह छिते, पिछली कमेटी के चेयरमैन हरदयाल सिंह, स्कूल सचिव परमजीत सिंह काले, उपाध्यक्ष बलबीर सिंह, भवन निर्माण प्रमुख महेंद्र सिंह, सिख नौजवान सभा साकची के प्रधान सतपाल सिंह राजू, निशान सिंह के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चुनाव प्रचार करते दिखे.(नीचे भी पढ़े)
पुराने दिग्गजों का साथ पाकर निशान सिंह भी आत्मविश्वास से पूरी तरह लबरेज दिखे. निशान सिंह ने कहा अनुभवी और सुलझे सदस्यों का मिलने से और अपने जीत के प्रति और अधिक आश्वस्त हो गए हैं. उन्होंने कहा दिग्गजों का अनुभव और उनका प्रयास गुरुद्वारा के विकास में संजीवनी की तरह काम करेगा. जन संपर्क अभियान में शमशेर सिंह सोनी, मनमोहन सिंह, सुखविंदर सिंह निक्कू, रंजीत सिंह मिट्ठू, जोगिंदर सिंह जोगी, जगमिंदर सिंह, करतार सिंह, रणधीर सिंह सिद्धू, अमरपाल सिंह, सुखदेव सिंह, राजू मारवाह, सतबीर सिंह गोल्डू, जगतार सिंह, जसबीर सिंह गांधी, जसवंत सिंह लाडी, सतपाल सिंह राजू, रवि सैनी, सतनाम सिंह सत्ता मौजूद थे.