खबरJamshedpur-Saraswati-Puja : विधायक सरयू राय के आवास, विद्यार्थी परिषद कार्यालय, जमशेदपुर वीमेंस...
spot_img

Jamshedpur-Saraswati-Puja : विधायक सरयू राय के आवास, विद्यार्थी परिषद कार्यालय, जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज व वर्कर्स कॉलेज में विधि-विधान से हुई मां सरस्वती की पूजा

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक और झारखंड की राजनीति के भीष्म पितामह सरयू राय के आवास पर पहली बार सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया. वैसे यह आयोजन उनका पारिवारिक था, लेकिन सरजू राय की पार्टी भाजमो के कार्यकर्ताओं एवं उनके शुभचिंतकों ने भी शिरकत की. जानकारी देते हुए सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय ने बताया, कि इस पूजा के माध्यम से परिवार के बच्चों में संस्कार और पूजा के महत्व की जानकारी देने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया, कि परिवार के बड़े बुजुर्ग बच्चों को सरस्वती पूजा के मौके पर आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं. और मां की आराधना का महत्व बता रहे हैं. इस दौरान जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मौजूद लोगों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर डायगनल रोड स्थित कोल्हान विभाग कार्यालय में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती का पूजन पूरे विधि-विधान के साथ किया गया. सरस्वती पूजा में परिषद के वर्त्तमान एवं पूर्व कार्यकर्ताओ कई सहित समाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर परिषद के जमशेदपुर महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, महानगर संगठन मंत्री हिमांशु कुमार दुबे, विभाग प्रमुख डॉ सविता मिश्रा, प्रांत सह मंत्री बापन घोष, प्रांत कला मंच संयोजक अखिल सिंह, जिला संयोजक सागर ओझा, महानगर मंत्री अभिषेक तिवारी, अभिषेक झा, राहुल राय, सिद्धार्थ कुमार , कार्तिक , सागर सिंह, महेश, मानस पॉल, सोनी कुमारी, सिमरन कुमारी, पूजा कुमारी, रिम्मी कुमारी, शैल कुमारी, ममता कुमारी, अमृत सिंह, पूर्व कार्यकर्ता सह कोल्हान सीनेट सदस्य सोनू ठाकुर, सागर राय, सतनाम सिंह, राहुल कुमार, सुधांशु ओझा, सुशील संथालिया, समाजसेवी अभय सिंह ,घनश्याम दास, परिषद के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ की गई. कॉलेज में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ पूजा संपन्न करायी गयी. तत्पश्चात छात्राओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ शुक्ला महंती, डॉ नूपुर अन्विता मिंज, ज्योति प्रकाश महंती, के प्रभाकर राव, तपन मोदक, रोहित विश्वकर्मा, रणजीत समेत काफी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में कॉलेज छात्र संघ के द्वारा कोविड 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए सरस्वती माता की पूजा-अर्चना की गई. वैदिक विधि-विधान के साथ पुरोहित हेमन्त पाठक ने पूजा संपन्न करायी. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक, मनमोहन गांधी, मनोज किशोर, राजेश महतो, सागर राय, सागर ओझा, रंजन दास, दीप सिंह, रिया डे, संगीता, रंजन प्रामाणिक, साहेब बागति, सानू सरकार, अभिषेक ओझा, बपन घोष, शैलेन्द्र ओझा समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!