जमशेदपुर : भाजमो केंद्रीय नेतृत्व के द्वारा भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा को झारखंड प्रदेश का सदस्यता प्रभारी मनोनीत किया गया है. भाजमो जमशेदपुर महानगर द्वारा जिला कार्यालय में राम नारायण शर्मा का अभिनंदन किया गया. इस दौरान भाजमो जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों ने श्री शर्मा को पगड़ी पहनाकर एवं अंगवसत्र भेंट कर सम्मानित किया. विदित हो कि 25 सितंबर को पंडित दिन दयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजमो द्वारा वृहद स्तर पर पूरे झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान का शंखनाद किया जाएगा. श्री शर्मा ने कहा कि भाजमो के प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरे जोर-शोर से सदस्यता अभियान में भागीदारी निभानी है. इस दौरान भाजमो कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय महासचिव संजीव आचार्या, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग पी विजय राव, इंद्रजीत सिंह, राजु मारवाह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारीडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, जोगींद्र सिंह जोगी, शंकर कर्माकर, प्रेम करण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, शंभु झा, राजेन कुजुर, किरण सिंह, लखी मुंडा, आरती मुखी, शारदा देवी, सीता देवी, सीमा दास, बबली सोनम, अंजना सिंह, डी मनी, मीना लोहार, सरसवती कामरी, शीवानी सिंह, एन पदमा, पुतुल सिंह, काकोली मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे. (नीचे पूरी खबर पढ़ें कल्याण सिंह को दी गयी श्रद्धांंजलि)
स्वर्गीय कल्याण सिंह को भाजमो ने दी श्रद्धांजलि. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा-श्रद्धेय कल्याण सिंह त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति थे
भाजमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला कार्यालय साकची में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उनकी याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. भाजमो नेताओं ने स्वर्गीय कल्याण सिंह के चित्र पर पूष्पअर्पित कर श्रद्धासुमन व्यक्त किया. जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि कल्याण सिंह ने राम मंदिर आंदोलन के अग्रणी भूमिका निभाई. उन्होंने राम मंदिर के प्रति अपनी सच्ची आस्था और दृढ़ निश्चय का परिचय देते हुए विवादित बाबरी मस्जिद के ढांचे को विध्वंस करने वाले कारसेवकों पर गोली चलने नहीं दिया. उक्त समय श्री सिंह ने सत्ता त्याग दिया लेकिन राम मंदिर के आंदोलन की गति को थमने नहीं दिया. वे हिंदू समाज के एक सर्वमान्य नेता के रूप में सदैव जाने जाते हैं. उनके कुशल राजनीति अनुभव की वजह से उन्हें राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में सेवा देने का अवसर मिला. आज उनके निधन से पूरा देश मर्माहत है. भाजमो के प्रत्येक कार्यकर्ता श्रद्धेय कल्याण सिंह की विचारधारा को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए राष्ट्र को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो केंद्रीय उपाध्यक्ष राम नारायण, महासचिव संजीव आचार्या, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, महासचिव कुलविंदर सिंह पन्नु, उपाध्यक्ष वंदना नामता, मंत्री विकास गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, प्रवक्ता आकाश शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष मंजू सिंह, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया, विधायक प्रतिनिधि विद्युत विभाग पी विजय राव, इंद्रजीत सिंह, राजु मारवाह, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, टेलको मंडल अध्यक्ष महेश तिवारी, बारीडिह मंडल अध्यक्ष विजय नारायण सिंह, जोगींद्र सिंह जोगी, शंकर कर्माकर, प्रेम करण पांडेय, त्रिलोचन सिंह, शंभु झा, राजेन कुजुर, किरण सिंह, लखी मुंडा, आरती मुखी, शारदा देवी, सीता देवी, सीमा दास, बबली सोनम, अंजना सिंह, डी मनी, मीना लोहार, सरसवती कामरी, शीवानी सिंह, एन पदमा, पुतुल सिंह, काकोली मुखर्जी सहित अन्य उपस्थित थे.