खबरJamshedpur saryu roy : जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर...
spot_img

Jamshedpur saryu roy : जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों से मिलकर जानी उनकी समस्याएं, अधिकारियों को दिये समाधान के निर्देश

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने रविवार को बिरसानगर जोन नंबर-6 क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान वे आम लोगों से मिल कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. भाजमो पश्चिम के मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में आयोजित क्षेत्र भ्रमण के दौरान श्री राय ने स्थानीय लोगों से मुलाकत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली. (नीचे भी पढ़ें)

श्री राय की क्षेत्र के जनता से सीधे संवाद की पहल से लोग उत्साहित दिखे. उन्होंने बताया कि बिरसानगर का एक बड़ा क्षेत्र बरसों से विकास से वंचित था, लेकिन श्री राय के कार्यकाल में यहां काफी विकास कार्य हुए हैं. श्री राय ने बताया कि उनके विधायक बनने के बाद स्थानीय समस्याओं की जानकारी मिली थी. अब उनके समाधान का कार्य किया जा रहा है. उन्होंने लोगों को बताया कि उनकी समस्याएं चिह्नित हो चुकी हैं और अब उनका एक-एक कर समाधान किया जा रहा है.(नीचे भी पढ़ें)

भ्रमण के दौरान जिलाअध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एम चंद्रशेखर राव, मंत्री विकास गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, एसटी जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, एससी जिला महामंत्री कुंदन मुखी, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, महिला अध्यक्ष नंदिता गगराई, महामंत्री प्रेम रंजन घोष, उपाध्यक्ष विनय कुमार, आंनद गिल, कोषाध्यक्ष एसएन मिश्रा, मंत्री खोखन गोराई, अमरजीत सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष समेत अन्य अनेक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!