खबरJamshedpur sastha preeti mahotsav : सास्था प्रीति महोत्सव के चौथे दिन 11...
spot_img

Jamshedpur sastha preeti mahotsav : सास्था प्रीति महोत्सव के चौथे दिन 11 बार महारुद्र यज्ञ हुआ आयोजित, शाम को क्रमार्चना के दौरान वेद मंत्रों से गूंजा बिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर  

राशिफल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत लगातार दूसरे दिन महा रुद्र याग जारी रहा. ब्रह्मर्षि विजय भानु गणपतिगल एवं मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन के निर्देशन में चल रहे इस यज्ञानुष्ठान के तहत महारुद्र याग आगामी 2 फरवरी तक चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)

धर्म सास्था मंदिर में सास्था प्रीति महोत्सव के चौथे दिन के अनुष्ठान प्रातः महागणपति हवन के साथ आरंभ हुए, जिसके बाद पुरोहितों ने मंदिर के सभी देवताओं के निमित्त 22 कलशों की स्थापना के साथ महारुद्र याग आरंभ किया. इसके तहत पुरोहितों ने 11 बार महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया. इस दौरान पुरोहित अनवरत रुद्रम का पाठ करते रहे. बाद में सभी पुरोहितों ने जाप भी किया. यज्ञानुष्ठान पूरे होने के पश्चात मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया. (नीचे भी पढ़ें)

संध्या समय पुरोहितों के वेद पारायण के बीच क्रमार्चना का आयोजन हुआ. पूरे यज्ञानुष्ठान के दौरान मंदिर कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष केपीजी नायर, उपाध्यक्ष मुरलीधरन, सचिव केएस जयरामन, कोषाध्यक्ष एएस विश्वेश्वरन, सहसचिव शिवकुमार एवं पी श्रीनिवासन यज्ञानुष्ठान की सभी विधियों में सहायक की भूमिका निभा रहे हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading