खबरJamshedpur sastha preeti mahotsav : धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत सोमवार...
spot_img

Jamshedpur sastha preeti mahotsav : धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत सोमवार को परम पुरुष आराधना का हुआ आयोजन, शाम को प्रमिला गुरुमूर्ति के प्रवचन ने श्रद्धालु हुए लाभान्वित

राशिफल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत सोमवार को परम पुरुष आराधना एवं भगवान धन्वन्तरि की आराधना की गयी. इस दौरान पूरा मंदिर दिव्य मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहा. (नीचे भी पढ़ें)

सास्था प्रीति महोत्सव के तहत सोमवार के यज्ञानुष्ठान की शुरुआत हर दिन की भांति आज भी महा गणपति होमम के साथ हुई. इसके बाद वेद पंडितों ने परम पुरुष एवं श्री धन्वंतरि की आराधना के निमित्त कलश स्थापना की, जिसके बाद पुरोहितों ने पूजा एवं जाप का भी आयोजन किया एवं पुरुष सूक्त हवन का आयोजन भी किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

यज्ञानुष्ठान के बाद मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन ने ब्रह्मर्षि विजयभानु गणपतिगल के निर्देशन में पूजा की पूर्णाहुति संपन्न करायी एवं वसोर्धारा के तहत घृत का हवन भी हुआ. इसके बाद भगवान धर्मसास्था का कलशाभिषेक एवं उनके साथ ही मंदिर के सारे देवी-देवताओं की आरती भी की गयी, जिसके साथ ही आज का यज्ञानुष्ठान संपन्न हुआ. इसके बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यज्ञानुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किये.(नीचे भी पढ़ें)

संध्या समय में चेन्नई से पधारीं प्रख्यात धार्मिक प्रवचन कर्ता प्रमिला गुरुमूर्ति ने भगवान धर्म सास्था पर प्रवचन किया, जिसे श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ श्रवण किया.     

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading