Jamshedpur sastha preeti mahotsav : धर्म सास्था मंदिर में संपन्न हुआ भगवान धर्म सास्था का विवाह, 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत अन्य अनुष्ठान आयोजित, शाम में सुमधुर भजनों से गूंजायमान रहा मंदिर परिसर

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित धर्म सास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत बुधवार को भगवान धर्म सास्था का विवाह महोत्सव आयोजित हुआ. बाद में पुरोहितों ने भगवान विष्णु के निमित्त परम पुरुष की आराधना भी आयोजित की. (नीचे भी पढ़ें)

धर्म सास्था प्रीति महोत्सव के तहत बुधवार के यज्ञानुष्ठान प्रातः भगवान धर्म सास्था का विवाहोत्सव आयोजित किया गया. बाद में वेद पंडितों ने मंदिर में भगवान विष्णु के लिए परम पुरुष आराधना संपन्न करायी एवं पुरुष सूक्त का पारायण एवं हवन भी किया. इसके बाद मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन ने ब्रह्मर्षि विजयभानु गणपतिगल के निर्देशन में पूर्णाहुति की एवं वसोर्धारा की विधि पूरी की गयी. इसमें पंद्रह किलो घी का हवन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इसके पश्चात वेद पंडितों ने महा दीपाराधना आयोजित की एवं भगवान धर्म सास्था का कलशाभिषेक किया गया. यज्ञानुष्ठान के बाद वहां उपस्थित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया. संध्या समय केरल से पधारे भजन गायक मनियापरा मोहन ने सुमधुर भजनों से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया.

Must Read

Related Articles

Don`t copy text!