खबरJamshedpur sastha priti mahotsav : 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत महारुद्र...
spot_img

Jamshedpur sastha priti mahotsav : 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत महारुद्र यज्ञ की हुई पूर्णाहुति, वेद पंडितों के दिव्य मंत्रोच्चार से गूंजता रहा धर्म सास्था मंदिर, देखें video

राशिफल

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित धर्मसास्था मंदिर में चल रहे 75वें सास्था प्रीति महोत्सव के तहत विगत तीन दिनों से चल रहा महारुद्र यज्ञ गुरुवार को संपन्न हो गया. इसके बाद यज्ञानुष्ठान की विधिवत पूर्णाहुति हुई.(नीचे भी पढ़ें)

धर्म सास्था मंदिर में चल रहे सास्था प्रीति महोत्सव के तहत गुरुवार के यज्ञानुष्ठानों की शुरुआत महा गणपति होमम के साथ हुई. इसके पश्चात पुरोहितों ने महारुद्र यज्ञ के विधान शुरू हुए. वेद पंडितों के महारुद्र जाप एवं हवन के साथ महारुद्र यज्ञ संपन्न हुआ, जिसके बाद मंदिर के चेयरमैन पीएन शंकरन ने ब्रह्मर्षि विजयभानु गणपतिगल के निर्देशन में महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति एवं वसोर्धारा की विधि पूरी की. इसके बाद मंदिर के पुरोहितों ने मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं का कलशाभिषेक किया.(नीचे भी पढ़ें)

मंदिर के पुरोहितों मोहित शर्मा एवं आकाश शर्मा ने भगवान गणेश, भगवान कार्तिक एवं भगवान धर्म सास्था की आरती की. इसके बाद मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वहां उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किये. संध्या समय वेद पंडितों देवारा कर्म अर्चना एवं वेद पारायण का आयोजन किया गया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading