खबरjamshedpur-SE-Railway-कोलकाता गार्डेनरीच में 66वें रेल सप्ताह अवार्ड सम्मान समारोह में टाटा रेल...
spot_img

jamshedpur-SE-Railway-कोलकाता गार्डेनरीच में 66वें रेल सप्ताह अवार्ड सम्मान समारोह में टाटा रेल सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर किए गए सम्मानित

राशिफल

जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय गार्डेनरीच कोलकाता में आयोजीत 66 वें रेल रेल सप्ताह अवार्ड सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए टाटानगर रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार को पीसीएसओ अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह अवार्ड उन्हें व्यक्तिगत रूप से दिया गया. कोरोना काल के दौरान भयभीत भगदड़ के माहौल में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों द्वारा अपने राज्य को लौटे करीब पन्द्रह हजार प्रवासी मजदूरों की राहत कार्य करने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सिविल डिफेंस के कल्याण कुमार साहु ने यह ग्रुप अवार्ड ग्रहण किया.(नीचे भी पढ़े)

यह सम्मान दक्षिण पूर्व रेलवे मुख्यालय के प्रमुख सुरक्षा अधिकारी द्वारा नगद राशि के साथ सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के आरंभ में चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा संरक्षा अधिकारी ने विगत दिनों मुम्बई मेल की दुर्घटना होने के कारण पर प्रकाश डाला. दुर्घटना का मुख्य कारण कार्य को कर्मचारी द्वारा शॉर्ट कट रास्ता अपनाना बताया. रेल दुर्घटना वचाव पर सभी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियो ने प्रकाश डाला. 66 वें रेल सप्ताह समारोह में दपू जोन के चक्रधरपुर, रांची, खडग़पुर और आद्रा के कुल 73 रेल कर्मियों को सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में मंडल के सभी वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे. मंच का संचालन उप मुख्य सुरक्षा अधिकारी ए के अग्रवाला ने किया.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!